सिद्धार्थ शुक्ला (12 दिसंबर 1980 – 2 सितंबर 2021) एक भारतीय अभिनेता, होस्ट और मॉडल थे, जो हिंदी टेलीविजन और फिल्मों में दिखाई दिए। उन्हें बालिका वधू, ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 और दिल से दिल तक में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था।[श वह रियलिटी शो बिग बॉस 13 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 के विजेता के रूप में उभरे। उन्होंने सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट की मेजबानी की। उन्होंने दिसंबर 2005 में एशिया, लैटिन अमेरिका और यूरोप के 40 अन्य प्रतिभागियों को हराकर विश्व के सर्वश्रेष्ठ मॉडल का खिताब जीता। उन्होंने 2008 के शो बाबुल का आंगन छूटे ना में मुख्य भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत की। 2014 में, शुक्ला ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में सहायक भूमिका में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।
कड़ी मेहनत से ऊंचा मुकाम हासिल किया था
टीवी के जाने-माने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर से सबको चोट पहुंची है। महज 40 साल की उम्र में वह सबको अलविदा कह गए हैं। वह बॉलीवुड समेत टीवी इंडस्ट्री के एक नामी हस्ती थे, जिन्होंने कड़ी मेहनत से ऊंचा मुकाम हासिल किया था। वर्ष 2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। जिसके बाद वह दिल से दिल तक, बालिका वधू , फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस सीजन 13 में नजर आए थे। कड़ी मेहनत और सच्ची लगन के वजह से उन्होंने काफी शोहरत हासिल कर ली थी।
रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ का नेट वर्थ करीब 1.2 मिलियन डॉलर था।
सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के जाने-माने अभिनेताओं में से एक है। 40 की उम्र में वह करोड़ों के मालिक थे। रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ का नेट वर्थ करीब 1.2 मिलियन डॉलर था। जो भारतीय करंसी में करीब 8.80 करोड रुपए है। टीवी सीरियल्स और ब्रांड एंडोर्समेंट उनकी कमाई का बड़ा जरिया था।
एक रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ शुक्ला ने मुंबई के एक पॉश इलाके में शानदार घर खरीदा था। उनके पास बीएमडब्ल्यू X5 जैसी लग्जरियस कार थी। बताया जाता है इस कार की कीमत करीब 76.50 लाख रुपए से 88 लाख रुपए है। सिद्धार्थ शुक्ला की इस गाड़ी पर ब्लैक सफायर फिनिशिंग था। सिद्धार्थ शुक्ला बाइक राइडिंग के शौकीन थे। कई बार उन्हें बाइक राइड करते हुए स्पाॅट किया गया था। उनके पास हार्ले डेविडसन की बाइक थी। कहा जाता है कि सिद्धार्थ शुक्ला चैरिटी का काम भी करते थे।