एक-दो नहीं बल्कि इस साल रिलीज होने वाली रकुल प्रीत सिंह ये 7 फिल्में, पढ़ें पूरी लिस्ट

रकुल प्रीत सिंह  बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है। रकुल प्रीत सिंह की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। रकुल प्रीत सिंह के लिए वर्ष 2022 काफी व्यस्त साल है। इस साल रकुल की 7 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिनमें से छह हिंदी फिल्में हैं|

इस साल रिलीज होने वाली रकुल प्रीत सिंह ये 5 फिल्में, देखे लिस्ट - Bollywood  Tadka

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह जल्द ही फिल्म ‘डॉक्टर जी’  में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना () भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग मध्यप्रदेश में की गई है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। ‘डॉक्टर जी’ 3′ सितंबर 2022 को रिलीज़ होगी।अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह फिल्म ‘रनवे 34’ में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वो अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन भी अजय देवगन ने ही किया है। ये फिल्म 29 अप्रेल 2022 को रिलीज होगी। वहीं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह फिल्म ‘थैंक गॉड’ में भी नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी, जिसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। इस फिल्म में भी रकुल, अजय देवगन के साथ लीड रोल में नज़र आएंगी। ये फिल्म 29 जुलाई 2022 को रिलीज़ की जाएगी। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह जल्द ही फिल्म ‘छतरीवाली’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रकुल का किरदार बहुत ही इंटरेस्टिंग होने वाला है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह एक कॉन्डोम टेस्टर की भूमिका में नज़र आएंगी। फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने किया है| रकुल प्रीत सिंह जल्द ही फिल्म ‘अटैक’ में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रकुल प्रीत अभिनेता जॉन इब्राहिम और जैकलीन फर्नांडिज़ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद ने किया है। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन सिंड्रेला’ में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो एक तमिल फिल्म में भी नजर आएंगी।

इस साल रिलीज होने वाली रकुल प्रीत सिंह ये 5 फिल्में, देखे लिस्ट - Bollywood  Tadka

आने वाली फिल्मों के लिए उत्साहित हैं रकुल प्रीत सिंह:

रकुल प्रीत सिंह अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित है। अपनी आने वाली फिल्मों के लिए उत्साहित रकुल ने शेयर किया कि, “मैं उम्मीद कर रही हूं कि, 2022 मेरे सबसे अच्छे वर्षों में से एक होगा। मैं वास्तव में 2022 का इंतजार कर रही थी, क्योंकि 7 फिल्में हैं जो रिलीज के लिए तैयार हैं, 6 हिंदी में। मुझे उन सभी की शूटिंग करने में एक अद्भुत अनुभव हुआ है। प्रत्येक चरित्र एक दूसरे से बहुत अलग है, प्रत्येक फिल्म एक अलग शैली की है।”

Rakul Preet Singh Condom Tester: Rakul Preet Singh To Play A Condom Tester  In Her Upcoming Socio Comedy Film - अब कॉन्डम टेस्ट करेंगी रकुलप्रीत सिंह,  कॉमिडी से भरपूर होगी बोल्ड टॉपिक

रकुल कहती है कि, “अटैक’ एक एक्शन फिल्म है तो ‘रनवे 34’ में मैं एक पायलट की भूमिका निभा रही हूं, तो ‘डॉक्टर जी’ में मैं एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की भूमिका निभा रही हूं, “थैंक गॉड’ कमर्शियल है।”

+