टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने करियर में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। अब उनकी बेटी पलक तिवारी भी उनके नक्शे कदम पर चलती नजर आ रही हैं. पलक ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है. पलक अक्सर अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने फिर से इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया है।
पलक ने दिखाया नया लुक
पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फोटोशूट की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब फिर पलक ने अपनी कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। इन फोटोज में वह शॉर्ट बॉडीफिट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके साथ ऑफ व्हाइट कलर का ब्लेजर कैरी किया हुआ है, जिसे पलक ने आगे की तरफ से खुला रखा है।
बेहद हॉट लग रही हैं पलक
पलक ने अपने लुक को पूरा करने के लिए न्यूड मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ दिया है जो उनके चेहरे पर बिखरा हुआ नजर आ रहा है। इस लुक में पलक बेहद हॉट लग रही हैं।उन्होंने यहां अपनी कई फोटोज शेयर करते हुए अलग-अलग लुक दिखाया है। फैंस भी उनके हर अंदाज के दीवाने हो गए हैं।पलक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह लंबे समय से बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही वह फिल्म ‘रोजी: द केसर चैप्टर’ में नजर आएंगी। उनकी फिल्म इसी महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में पलक के साथ विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।