दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल ने साल 1995 में फिल्म बरसात से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गए थे। इतना ही नहीं, 90 के दशक में बॉबी देओल हर लड़की के दिल की धड़कन बन गए थे और हर लड़की उन्हें अपना जीवनसाथी बनाना चाहती थी। हालांकि, बॉबी पहले ही एक लड़की तान्या आहूजा को अपना दिल दे बैठे थे और उन्होंने तान्या को ही अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला कर लिया था। बता दें कि बॉबी ने तान्या को एक रेस्त्रां में देखा था और उन्हें पहली बार देखते ही उन्हें तान्या से प्यार हो गया था। वह तान्या की खूबसूरती को देखकर बस उन्हें देखते ही रह गए थे और उन्होंने तान्या को मनाने के लिए कई कोशिश भी कीं। आखिरकार वह कामयाब हो गए और साल 1996 में, बॉबी और तानिया ने शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके बाद साल 2002 और 2004 में आर्यमन और धरम ने उनके जीवन में आकर उनकी फैमिली और जिन्दगी को पूरा कर दिया। वैसे जब बात बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल की होती है, तो उनके बारे में लोग सिर्फ इतना ही जानते हैं कि वह देओल फैमिली की बहू हैं और बॉबी देओल की वाइफ हैं।
करोड़पति बैंकर की हैं बेटी
तान्या देओल करोड़पति बैंकर स्वर्गीय देवेंद्र आहूजा की बेटी हैं, जो सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर थे और 20वीं सेंचुरी फाइनेंस कंपनी के एमडी भी थे। तान्या के अलावा, उनका एक भाई विक्रम आहूजा और बहन मुनिशा है। 1996 में जब बॉबी और तानिया की शादी हुई थी, तब आहूजा परिवार में बहुत बड़ा विवाद हुआ था। उस समय हर किसी से देवेंद्र आहूजा से दूरी बना ली थी। केवल तानिया और बॉबी ही उस समय उनका सहारा बने थे।
ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
बॉबी देओल ने तान्या आहूजा को मुंबई के एक इटैलियन रेस्टोरेंट में होटल प्रेसिडेंट में देखा था। बॉबी तान्या को देखते ही उन पर फिदा हो गए थे। कुछ समय बाद जब उनके बीच जान-पहचान बढ़ी थी, तब बॉबी ने अपनी लेडीलव को उसी कैफे में प्रपोज किया था जहां उन्होंने उसने उसे पहली बार देखा था। उनके बीच का एक किस्सा बेहद दिलचस्प है, जिसके बारे में तान्या ने खुद बताया था। उन्होंने बताया कि वह दीवाली के समय चंकी पांडे के घर पर ताश खेलने गई थीं, उस समय वहां पर बॉबी देओल आए और तान्या के साथ बैठे। उन दोनों ने एक ही टेबल पर ताश खेला। बॉबी तान्या से हारता रहा, लेकिन उन्होंन तान्या को पैसे नहीं दिए, बल्कि वह कहते रहे कि वह तान्या को खाने के लिए बाहर ले जाएगा। बॉबी की इन बातों ने तान्या को काफी हैरान किया था।
तान्या अब भले ही फिल्मी खानदान की बहू हैं, लेकिन वह खुद फिल्मों का हिस्सा कभी नहीं बनीं। बल्कि वह एक बिजनेसुमवन है। उनकी द गुड अर्थ नाम से एक कंपनी है, जो फर्नीचर और होम डेकोरेशन से जुड़ी है। उन्होंने कई बॉलीवुड स्टार्स और बिजनसमैन के लिए काम किया है। वैसे जब तान्या की शादी हुई थी, तब वह इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थीं।