ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही भारत के दामाद बनेंगे। ग्लेन मैक्सवेल की शादी को लेकर एक बड़ी खबर आई है। इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ग्लेन मैक्सवेल के मैरिज कार्ड ने किया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलते हैं। मार्च 2020 में, ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की अपनी प्रेमिका विनी रमन से भारतीय रीति-रिवाजों से सगाई कर ली।
प्रपोज प्लान कई बार फेल हो चुका है
ग्लेन ने बताया था कि, वह ‘वर्ल्ड कप फाइनल’ के दौरान भी इतने नर्वस नहीं हुए थे, जितना उन्हें प्रपोज करने पर हुए थे। वह एक पार्क में विनी को प्रपोज करने वाले थे, लेकिन उनका ये प्लान फेल हो गया था।हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी लेडीलव को प्रपोज कर दिया था। उन्होंने कहा था, “हम टहलने गए और सब कुछ बहुत गलत लगा। ये प्लान भी फेल हो गया था, जिसकी वजह से मैं बौखला गया था। टहलने के दौरान आसपास बच्चे थे और लोग अपने कुत्तों को टहला रहे थे और जैसे ही मैं मुड़ा, मैंने देखा कि विनी गलत दिशा में चलने लगी हैं।
शादी पारंपरिक तमिल ब्राह्मण रिवाज के अनुसार होगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैक्सवेल और विन्नी की शादी पारंपरिक तमिल ब्राह्मण रिवाज के अनुसार होगी और इस कार्यक्रम में कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। ग्लेन मैक्सवेल मार्च के अंत में शादी कर रहे हैं। वह 27 मार्च को अपनी मंगेतर विनी रमन से शादी करेंगे। गौरतलब है कि मार्च 2020 में मैक्सवेल ने भारतीय परंपरा के अनुसार विनी रमन से सगाई कर ली थी और दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। मैक्सवेल लंबे समय से विनी को डेट कर रहे हैं और विन्नी ने मैक्सवेल के साथ कई तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
2019 में, जब मैक्सवेल ने मानसिक रूप से ठीक नहीं होने के कारण खुद को क्रिकेट से दूर कर लिया था, तो विन्नी ने ही कंगारू क्रिकेटर को इस बुरे दौर से बाहर निकाला था। इस बात की जानकारी खुद मैक्सवेल ने दी है। मैक्सवेल की मंगेतर विनी रमन के परिवार की जड़ें चेन्नई में हैं, लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण ऑस्ट्रेलिया में हुआ, जहाँ उन्होंने फार्मेसी की पढ़ाई की, और विन्नी रमन के पिता वेंकट रमन और माँ विजयलक्ष्मी रमन उनके जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया चले गए थे।