बॉलीवुड जगत में अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दरअसल, अभी उनके चर्चा का विषय बनने की वजह उनका विवादित बयान नहीं बल्कि एक पुराना राज है. आपको बता दें कि कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को लेकर कंगना रनौत के विवादित बयान अक्सर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होते हैं। कई लोग कंगना रनौत को अटेंशन क्वीन का नाम देते हैं, लोगों का मानना है कि कंगना रनौत सिर्फ खबरों में बने रहने के लिए अपने विवादित बयान देती हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन
आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत का बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ अफेयर रहा है। वैसे उन्होंने अपनी लाइफ में कई बार नए बॉयफ्रेंड बनाए और फिर उनसे ब्रेकअप कर लिया। लेकिन सबसे विवादित रिश्ता जिसके साथ कंगना रनौत का नाम रहा है, उनका नाम आदित्य पंचोली है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आदित्य पंचोली एक ऐसा नाम है जिसे हर कोई जानता है। आप जानते ही हैं कि कंगना रनौत का आदित्य पंचोली के साथ रिश्ता काफी विवादित रहा था।
बॉलीवुड में कदम
आपको जानकर हैरानी होगी कि जब कंगना रनौत और आदित्य पंचोली रिश्ते में थे, उस वक्त कंगना रनौत की उम्र महज 19 साल थी। इतना ही नहीं उस समय आदित्य पंचोली की शादी भी हुई थी। बात उस समय की है जब कंगना रनौत बॉलीवुड में कदम नहीं रखा था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद ही उन्हें आदित्य पंचोली से प्यार हो गया, इस बात की परवाह किए बिना कि वह एक शादीशुदा आदमी हैं।
आपको बता दें कि आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना को कंगना रनौत और आदित्य पंचोली के रिश्ते के बारे में पता चला। करीना को पता चलने के बाद भी कंगना रनौत आदित्य पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और उन्होंने एक-दूसरे से ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।