अनुष्का और विराट का 80 करोड़ का आलीशान बंगला, देखें घर की अंदरूनी तस्वीरें

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को सबसे क्यूट कपल में से एक माना जाता है। इस जोड़ी ने अपने जीवन में एक खास पहचान बनाई है और लोग इन्हें एक साथ बेहद पसंद करते हैं। दोनों ने ही अपने-अपने प्रोफेशन में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। विराट कोहली ने क्रिकेट में महारत हासिल की है तो वहीं बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा ने अपने नाम का सिक्का जमाया है। ऐसे में यदि इन दोनों पति-पत्नी की संपत्ति की बात की जाए तो दोनों करीब 1200 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।बता दें, अनुष्का और विराट कोहली के पास मुंबई में एक शानदार घर है जिसकी करोड़ों में कीमत बताई जाती है। इसके अलावा अनुष्का और विराट की प्रॉपर्टी हरियाणा में भी है। अनुष्का और विराट ने हरियाणा के गुरुग्राम में एक शानदार घर खरीदा है। इस घर की कीमत 80 करोड़ रुपए बताई जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल

विराट के इस घर को मशहूर इंटीरियर डिजाइनर कॉन्फ्लूएंट ने डिजाइन किया है जिसकी खूबसूरती देखने लायक है। इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें फर्नीचर से लेकर इस घर की हर चीज बहुत शानदार तरीके से शिफ्ट की गई थी।बता दें, अनुष्का और विराट ने अपने इस घर में लकड़ी के फर्नीचर और कांच की दीवार के साथ चार चांद लगाया है। इस कपल का ये घर 500 वर्ग गज में फैला हुआ है जिसमें एक मीटिंग रूम समेत कई कमरे बने हुए हैं। कहा जाता है कि मुंबई जाने से पहले साल 2015 तक विराट अपने इसी घर में रहा करते थे।बता दें, विराट और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर साल 2017 में इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में हुई थी। दोनों की शादी शाही अंदाज के साथ की गई थी। इतना ही नहीं बल्कि इस कपल के कपड़ों की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए के आसपास थी। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी शादी में कितने करोड़ का खर्चा आया होगा।

1 करोड़ रुपए की अंगूठी

एक रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का और विराट की शादी में करीब 100 करोड रुपए खर्च हुए थे। कहा जाता है कि, विराट ने अनुष्का को सगाई के समय करीब 1 करोड़ रुपए की अंगूठी पहनाई थी।सात फेरे लेने के बाद इस कपल ने शानदार रिसेप्शन दिया था। 21 दिसंबर 2017 को दिल्ली और मुंबई में 26 दिसंबर को शानदार रिसेप्शन दिया गया था जिसमें क्रिकेटर और बॉलीवुड दुनिया के कई हस्तियां पहुंची थी।

अब ये पॉपुलर कपल एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 जनवरी 2021 को माता-पिता बने थे। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी दी थी। इन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा हुआ है।

+