आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच ये सवाल सबके मन में आ रहा है कि क्या शादी के बाद आलिया भट्ट अपना नाम बदलेंगी या फिर अपने पिता के नाम को ही आगे बढ़ाएंगी।

बचपन के क्रश
आलिया भट्ट अपने बचपन के क्रश यानी रणबीर कपूर से आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कभी शादी की तारिख में बदलाव की खबरें आईं, तो कभी रिसेप्शन का वेन्यू ही बदल गया। अब ये सवाल सबके मन में आ रहा है कि क्या शादी के बाद आलिया भट्ट अपना नाम बदलेंगी या फिर अपने पिता के नाम को ही आगे बढ़ाएंगी।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर के नक्शे कदम पर चलकर अपना नाम बदलेंगी। नीतू कपूर ने शादी के बाद अपने नाम को नीतू सिंह से बदलकर नीतू कपूर कर लिया था। वहीं, अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि आलिया भी शादी के बाद अपना नाम में कपूर जोड़ लेंगी। वह अपने नाम को आलिया भट्ट कपूर कर लेंगी।