बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 24 दिसंबर को अपना 65 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन अनिल कपूर की फिटनेस देखकर ये कहा जा सकता है उन पर उम्र को कोई भी असर नहीं पड़ा है। 65 साल की उम्र में उनमें गजब की इनर्जी और पॉजिटिव एटीट्यूट ने उन्हें हमेशा के लिए युवाओं का बॉलीवुड पोस्टर बॉय बना दिया है। जहां फिल्मों और सोशल मीडिया पोस्ट में उनके साथ काम कर चुके को-स्टार बूढ़े नजर आते हैं वहीं अनिल कपूर को देखकर लगता ही नहीं कि उन पर उम्र का कोई असर हुआ है। एक्टर के बर्थडे पर उनकी दोस्त और निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान ने अनिल कपूर की जवानी के राज से रूबरू करवाया है।\

फराह खान ने खोला राज
एक्टर के बर्थडे पर फराह खान ने अनिल कपूर के साथ कई पुरानी फोटो शेयर की और कहा कि यह वास्तव में, जीवन और काम के लिए उनका प्यार है, साथ ही साथ उनकी परवरिश भी उन्हें वह बनाती है जो वह हैं।
ब्रह्मा जी का वरदान मिला?
शो के दौरान अरबाज ने अनिल कपूर की उम्र का मुद्दा उठा दिया। साथ ही कुछ रिकॉर्डेड वीडियो भी दिखाए। इसमें लोग अनिल कपूर की उम्र के राज का अंदाजा लगा रहे थे। एक शख्स ने कहा कि मुझे लगता है वो किसी प्लास्टिक सर्जन के साथ रहते हैं, जबकि दूसरे शख्स का मानना था कि उन्हें ब्रह्मा जी का वरदान मिला है। इसके बाद तीसरे शख्स ने तो सारी हदें पार कर दी। उनसे कहा कि अनिल कपूर जवान रहने के लिए सांप का खून पीते हैं, यही उनकी फिटनेस का राज है।
अनिल के मुताबिक भगवान की कृपा से उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है। चाहे वो करियर का हो या पारिवारिक या फिर फाइनेंश्ली। ये मदद करता है कि आप कैसे नजर आते हैं। एक्टर ने कहा कि वैसे तो हर कोई उतार-चढ़ाव से गुजरता है, लेकिन वो भाग्यशाली रहे हैं। उन्हें आशीर्वाद दिया गया है। साथ ही जो प्यार जनता ने दिया उसके लिए भी वो उनके शुक्रगुजार हैं।
सलमान खान के भाई अरबाज खान एक स्पेशल शो को होस्ट करते हैं, जिसका नाम पिंच है। इस शो के पहले सीजन ने खूब सुर्खियां बटोंरी थी, जिसके बाद इसका दूसरा सीजन लॉन्च किया गया। अभी तक इसमें सलमान खान, आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, टाइगर श्रॉफ, राजकुमार राव, फराह खान, फरहान अख्तर और कियारा आडवाणी नजर आ चुके हैं।