- बॉलीवुड में आपके चहेते कई सुपरस्टार्स हैं जो देश में रहते हैं और हिंदी सिनेमा में राज करते हैं लेकिन असल में इनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। जी हां, हालांकि इन स्टार्स में कुछ स्टार भारत के बाहर के भी हैं और कुछ हमारे देश के हैं, जो हमारे देश के विभिन्न राज्यों से ताल्लुक रखते हैं लेकिन अफसोस इनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है, जिसकी वजह से ये स्टार्स वोट भी नहीं डाल पाते। जानिए कौन-कौन हैं वे स्टार्स जो आपके और हमारे चहेते हैं लेकिन भारतीय होकर भी इनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। देखिए तस्वीरें। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जो न सिर्फ हिंदी सिनेमा पर राज करते हैं बल्कि वे करोड़ों भारतीय फैंस के लिए दिलों पर भी राज करते हैं। जो आए दिन देशभक्ति की बातें करते हैं लेकिन उनके पास कनाडा का पासपोर्ट है। इस पासपोर्ट को पाने के लिए उन्होंने भारतीय नागरिता को प्राप्ता करना ठीक नहीं समझा या यू कहें कि छोड़ दिया। यही वजह है कि वे कभी वोट नहीं डालते।बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी भारतीय नहीं बल्कि ब्रिटिश नागरिक हैं। क्योंकि उनकी मां ब्रिटेन की नागरिक हैं, इसलिए उन्हें भी ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त है।कैटरीना कैफ के पिता भारतीय थे, जहां पर वे अपने अभिनय का धमाल मचा रही हैं। लेकिन उनका जन्म हांग-कांग में हुआ था लेकिन उनके पास नागरिकता है यूनाइटेड स्टेट की।
अमीर खान भारतीय नागरिकअमीर खान भारतीय नागरिक
श्रीलंका से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिश भारत में लंबे वक्त से रह रही हैं, लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। 2006 में मिस श्रीलंका रह चुकी जैकलीन हाफ मलेशियन और हाफ बहराइन हैं। जैकलीन के पास श्रीलंका का पासपोर्ट है, लेकिन रहती भारत में और राज करती हैं बॉलीवुड पर।
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण बेंगलुरु में रही हैं, जहां पर उनका लालन-पालन हुआ लेकिन अफसोस उनका जन्म डेनमार्क में हुआ था और उनके पास वहीं का पासपोर्ट है। इमरान की तरह ही बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी के पास भी अमेरिका की नागरिकता है। गौरतलब है कि बॉलीवुड में आने से पहले नरगिस अमेरिकन टीवी मॉडल हंट शो में में काम करती थीं।
आमिर खान के पास भले ही भारतीय नागरिकता हो लेकिन उनके भांजे इमरान खान अपने जन्म से ही अमेरिका के नागरिक हैं। जब भी वे भारतीय नागरिकता प्राप्त करने का विचार करते हैं तो उन्हें 10 साल का एडवांस टैक्स अमेरिका को देना होगा। इस वजह से वे भी हमारे देश में रहकर भारतीय नागरिक नहीं हैं। बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और अभिनय का जलवा बिखेर रहीं एवलिन शर्मा भी भारत में रहकर भारतीय नहीं है। उनका जन्म फ्रैंकफर्ट में हुआ था लेकिन उनके पास जर्मनी का पासपोर्ट है।रजर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 2.0 मेंआ वाली एक्ट्रेस एमी जैक्सन के पास भारतीय नागरिकता नहीं है। वे ब्रिटेन की नागरिक हैं। सनी लियोनी भी भारत के पंजाब से नाता है, वे बॉलीवुड में अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। लेकिन उनके पास कनाडा का पासपोर्ट है, क्योंकि उनका जन्म कनाडा में हुआ था। वे भी भारत में अपना अहम वोट नहीं डाल सकती हैं।